Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन मैट्रिक में 468 अंक लाकर आरूषी कुमारी ने बढ़ाया मझौलिया का मान।

मैट्रिक में 468 अंक लाकर आरूषी कुमारी ने बढ़ाया मझौलिया का मान।

0
18

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया प्रखंड की होनहार छात्रा आरूषी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 468 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। आरूषी की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
बताया जाता है कि आरूषी कुमारी ने सरीसवा बाजार स्थित अपने मामा मिंकू उपाध्याय के घर रहकर पढ़ाई की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नवीन आदर्श विद्या मंदिर, सरीसवा बाजार से हुई, जहां से उन्हें मजबूत शैक्षणिक आधार मिला।


आरूषी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, मामा-मामी और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आरूषी की मां लक्की त्रिपाठी एक गृहिणी हैं, जबकि उनके पिता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के पत्रकार हैं।आरूषी का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है। अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
आरूषी की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!