Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा नगर के मलपुरवा में होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन

बगहा नगर के मलपुरवा में होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन

0
49

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा : भाजपा बगहा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला की अध्यक्षता में नगर परिषद क्षेत्र के मलपुरवा एकनमरा रोड में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की व्यवस्थापक बगहा नगर परिषद उपसभापति सह भाजपा नेत्री रश्मि रंजन एवं अधिवक्ता रविशंकर गुप्ता रहे।मुख्य अतिथि केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे विशिष्ट बगहा विधायक राम एवं एमएलसी भीष्म सहनी रहे।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए। होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। बगहा विधायक राम सिंह ने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है।

हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए।कार्यक्रम में मौजूद लोक गायकर ने अपनी कला से लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में राकेश सिंह,हृदयानंद दुबे, मनोज सिंह, ओमनिधि वत्स,दयाशंकर सिंह, अमित पाण्डेय,सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता, सतीश वर्मा, रितु जयसवाल,भूलन साह, प्रमोद काजू, आशुतोष मालवीय,शशिरंजन सिंह, मुन्ना सिंह सुजीत चौरसिया समेत हजारों लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!