शादमान शकील हैदर / विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा नगर के मारवाड़ी धर्मशाला में मेरा स्वाभिमान ट्रस्ट ने होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में शामिल संस्था के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
श्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है।

इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। यह त्योहार एकता का संदेश देता है। पूर्व बगहा के स्टेशन मास्टर जय करण कुमार ने बताया कि हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद लोक गायकर ने अपनी कला से लोगों का मन मोह लिया। जहां श्रोताओं ने खूब तालियां बटोरी। मौके पर संस्था के जितेंद्र कुमार, उमेश अग्रवाल, रविकेश तिवारी, अशोक राव, मनोज सिंह, रितु जयसवाल।







