विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा पुलिस जिला के भितहा थाना की पुलिस ने रात्रि में चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान दहारी पटेल, पिता तिफनी पटेल, ग्राम मौनही, थाना भीतहा, जिला पश्चिम चम्पारण के रूप में हुई है।

इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत बगहा में भेज दिया गया है जिन्हें बताया कि क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए समकालीन अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जा सके।






