Saturday, February 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा एसपी द्वारा जमुनापुर में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बगहा एसपी द्वारा जमुनापुर में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
14

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल द्वारा पटखौली थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनापुर में ” जन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस जन संवाद कार्यक्रम में एसपी ने बताया कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम किया गया। जिससे किसी भी मौके पर पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद हो सके। एसपी व एसडीपीओ ने ग्रामीण लोगों की समस्याओं व सुझावों को भी सुना।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई की क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया और इसके साथ ही ग्रामीणों का कहा गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना आप लोग को मिलती है तो अपने नजदीकी थाने या पुलिस पदाधिकारी को सूचित करें। एसपी ने कहा की आमजन को पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास जगाना और उनकी शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना ही हमारा कार्य है। इस मौके पर पुलिस पदाधिकारीयों में बगहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र , बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह और ग्रामीण मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!