Saturday, February 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पी.एम. श्री राजकीय कृत +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजयनगर का 58वां स्थापना...

पी.एम. श्री राजकीय कृत +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजयनगर का 58वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न

0
11

भितहा पश्चिम चंपारण से अजय गुप्ता की रिपोर्ट

भितहा प्रखंड के रेडहाँ पंचायत अंतर्गत चिलवनिया स्थित पी.एम. श्री राजकीय कृत +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजयनगर में शुक्रवार को 58वां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। वर्ष 1968 में स्वर्गीय महादेव प्रसाद यादव द्वारा स्थापित इस शिक्षण संस्थान ने क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। विद्यालय का यू-डायस कोड 10011701605 है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं संस्थापक स्वर्गीय महादेव प्रसाद यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने माल्यार्पण कर संस्थापक को श्रद्धांजलि दी और उनके शैक्षणिक योगदान को याद किया।


विद्यालय परिवार की ओर से सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को जीवंत बना दिया। साथ ही शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्राचार्य अश्वनी सहाय ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों और विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन के समन्वय के लिए प्रतिबद्ध है।


संस्थापक के नाती एवं चिलवनिया पंचायत के वर्तमान मुखिया संजय यादव ने भावुक शब्दों में कहा कि वर्ष 1968 में जब इस क्षेत्र में शिक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, तब उनके दादा स्वर्गीय महादेव प्रसाद यादव ने ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से विद्यालय की स्थापना की। उन्होंने बताया कि विद्यालय हेतु उनके परिवार द्वारा भूमि दान दी गई थी, जो शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
समारोह में शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया गया।


शिक्षक, विपिन गुप्ता, मणिंद्र किशोर, शशि कुमार, विजय कुमार, मंजय कुमार, अंकित कुमार सिंह, दिनेश गुप्ता, इम्तियाज, चंदन कुमार तिवारी, हेमंत कुमार श्रवण, कृष्णा, मनोज नागेंद्र कुमार, मिथुन, नसीम परवेज खान, रामदर्शन प्रसाद, बबलू यादव (नाइट गार्ड)शिक्षिका, माया सिंह, प्रिया कुमारी, प्रियंका पाण्डे, प्रियंका शुक्ला, ज्योति, अंजलि, नमूता सिंह, हिना इस अवसर पर पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि लल्ल कुशवाहा, पूर्व प्रमुख तबरेज आलम, जिला परिषद प्रतिनिधि सुशील शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि चंदन गुप्ता, सरपंच संजय यादव, समाजसेवी राजकुमार यादव, नरेश कुमार, अभिमन्यु यादव, धनंजय यादव, भरत शर्मा, धनेश गोंड, रामशंकर सिंह, पूर्व बीडीसी सुरेंद्र यादव, राजकिशोर सिंह, भोला गुप्ता, पत्रकार विकास राय, भरोसा यादव, छोटे लाल साह, जुमन अंसारी, चंदा यादव, लगन साह एवं नन्दलाल ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!