Thursday, February 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास दिव्यांगजनो को सशक्तिकरण बनाने को ले संबल योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम...

दिव्यांगजनो को सशक्तिकरण बनाने को ले संबल योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया

0
5

सैकड़ो की संख्या में दिव्यांगजनों ने जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड बगहा दो के सभागार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम गुरुवार को किया गया। यह कार्यक्रम दिव्यांगजन सशक्तिकरण सह मुख्यमंत्री दिव्यांगजन छत्र योजना “संबल योजना ” के तहत किया गया। जिसमें एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसैबिलिटीज द्वारा एक भव्य एवं प्रेरणादायक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ो की संख्या में दिव्यांगजनों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में दिव्यंजन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव प्रसाद ने दिव्यांगजन साथियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का प्रेरणादायक संदेश दिया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में दिव्यांगजनो को अपने अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता कैसे बने इसको लेकर संस्था के लोगों ने कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, उपाध्यक्ष बुलेट अहमद, महिला अध्यक्ष रेखा देवी, तथा विनीता कुमारी, आमिर हुसैन, जोखु मियां, रुदल बिंद , विनोद महतो, अमर कुमार, मोहम्मद खालिया, हीरालाल यादव, सुधीर कुमार, रियाज अहमद, बबलू प्रसाद, सनूल अहमद, राहुल कुमार, विनोद पासवान, अरविंद सतीक, प्रमोद राम, सुरेंद्र बिन, श्रीराम शाह, दिलीप यादव, विक्रम कुमार महतो, रुदल बिंद सहित अनेक सम्मानित साथी उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!