Thursday, February 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास परिणय संस्कार कल्याणकारी विधा है -पं-भरत उपाध्याय

परिणय संस्कार कल्याणकारी विधा है -पं-भरत उपाध्याय

0
12

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने राज्य मंत्री पंडित अश्वनी तिवारी के साथ पं०बाल कृष्ण तिवारी द्वारा आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर दर्जनों पूर्व प्रधानाचार्य गण का स्वागत करते हुए कहा कि परिणय संस्कार का श्री गणेश वरक्षा से होता है पूर्वजों द्वारा स्थापित पारंपरिक संस्कार युक्त मानक के अनुसार कन्या पक्ष के लोग वर पक्ष के द्वार पर जाकर वरक्षा कार्यक्रम संपन्न करते हैं, बालकृष्ण तिवारी जी की पारिवारिक पृष्ठभूमि मातृ पितृ भक्ति और सर्व कल्याण हेतु पैतृक संस्कार युक्त है।

दोनों पक्षों का भगवान भोलेनाथ कल्याण करें।इस अवसर पर उपस्थित श्रेष्ठ विद्वानों ने संस्कार युक्त परिणय को सुरक्षित एवं सफल मानते हुए, समाज में फैल रही कुरीतियों युक्त बुराई से बचने की सलाह दिया। इस अवसर पर निलेश त्रिपाठी, श्याम त्रिपाठी ,सदाशिव त्रिपाठी, गोपाल पांडेय सहित सैकड़ों लोगों ने मंगलाचरण करते हुए कार्यक्रम को सम्पन्न कराया। अंत में मधुर मिष्ठान एवं भोजन कराकर अतिथियों को विदा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!