विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पश्चिम चंपारण जिले के तथा में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन का निर्माण अब तक शुरू नहीं होने को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। बताया जाता है कि लंबे समय से दोनों प्रखंडों में भवन निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान में कार्यालय असुविधाजनक भवनों में संचालित हो रहे हैं, जिससे आम जनता को विभिन्न योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। इस मुद्दे को लेकर माननीय मंत्री, से जवाब मांगा गया है। मांग की गई है कि दोनों प्रखंडों में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण की स्वीकृति, बजट आवंटन एवं कार्य प्रारंभ करने की तिथि सार्वजनिक की जाए। जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि यदि शीघ्र ही इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं की गई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।






