Wednesday, February 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेतिया पुलिस का जनवरी में लंबित कांडों के निष्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन,...

बेतिया पुलिस का जनवरी में लंबित कांडों के निष्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, एसपी ने चार पुलिस पदाधिकारियों को किया सम्मानित!

0
4

रमेश ठाकुर
रामनगर-नरकटियागंज, प०चम्पारण(बिहार)
17-02-2026

बेतिया, 17 फरवरी 2026: पश्चिम चंपारण जिले में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर बेतिया पुलिस ने उल्लेखनीय कार्य किया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा जिले के विभिन्न थानों में लंबित कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि जनवरी 2026 में दर्ज मामलों की तुलना में निष्पादित कांडों की संख्या बेहतर रही, जिसके आधार पर चार पुलिस पदाधिकारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया।
इस क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 बेतिया श्री विवेक दीप, अंचल पुलिस निरीक्षक, योगापट्टी अंचल श्री धनंजय कुमार, थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना पुलिस निरीक्षक सम्राट सिंह तथा मझौलिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सोनू कुमार को उनके बेहतर अनुसंधान एवं कांड निष्पादन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में चारों पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देते हुए कहा कि लंबित मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन आम जनता के विश्वास को मजबूत करता है। उन्होंने अन्य पुलिस पदाधिकारियों को भी इससे प्रेरणा लेने और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बेतिया पुलिस ने दोहराया कि वह जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है तथा अपराध नियंत्रण एवं न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!