Friday, February 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन मैट्रिक परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों को एम जी पब्लिक हाई स्कूल में...

मैट्रिक परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों को एम जी पब्लिक हाई स्कूल में दी गई भावभीनी विदाई

0
12

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार


एम जी पब्लिक हाई स्कूल में वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष विद्यालय से कुल 60 छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। समारोह का माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण रहा, जहां शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


विद्यालय के निदेशक सह प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव अब्दुल्लाह उर्फ अरशद सरहदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता और गुरु अपने बच्चों से आजीवन प्रेम करते हैं और उनकी सफलता पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे कभी कोई गलती भी कर बैठते हैं तो माता-पिता और शिक्षक को दुख अवश्य होता है, लेकिन उनका स्नेह कभी कम नहीं होता।

उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होने की प्रेरणा दी। समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया गया। उपस्थित शिक्षकों में यमुना पांडेय, पप्पू पांडेय, सुरेन्द्र प्रसाद, लछन देव पटेल, संजय गुप्ता, अमित कुमार, नबी आलम, अतुल श्रीवास्तव, राज कुमार, रियाज़ आलम, मौलाना अमीरुद्दीन, आरती कुमारी, रेशमा, खुशनुमा, रुबीना, मुस्कान, पार्वती, रामावती, करिश्मा, सबा, रिफअत, तलअत और तरन्नुम शामिल रहे।


अंत में सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का समापन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!