Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया पड़ोसी देश नेपाल के त्रिवेणी बाजार में महिला एवं बचत ऋण सहकारी...

पड़ोसी देश नेपाल के त्रिवेणी बाजार में महिला एवं बचत ऋण सहकारी संस्था के द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

0
185

वाल्मीकी नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर से सटे पड़ोसी देश नेपाल के त्रिवेणी बाजार में सोमवार को त्रिवेणी महिला तथा बचत ऋण सहकारी संस्था के द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष तारा देवी पौडेल ने बताया की छोटी-छोटी बचत के सहारे अपने घर परिवार की जरूरतों के साथ ही बच्चों के पढ़ाई में भी कैसे मदद पहुंचाया जा सकता है। इसकी जानकारी कराते हुए संस्था के सदस्यों को वित्तीय साक्षरता का तालीम दिया गया। संस्था के सदस्यों को वित्तीय साक्षरता की तालीम तीन चरणों में दिया जा रहा है। पहला चरण का तालीम मार्च महीना में सभी सदस्यों को दिया गया था। दूसरा चरण का तालीम चल रहा है। इसके पश्चात अंतिम चरण का तालीम मई महीना के प्रथम सप्ताह में दिया जाएगा। संस्था के सदस्यों को आर्थिक क्रियाकलाप की जानकारी भी दिया गया। वित्तीय साक्षरता के तालीम लेने के पश्चात संस्था के सभी सदस्य को छोटी-छोटी बचत करने में निश्चित रूप से सहजीकरण होगा।कार्यक्रम में रुक्मणि देवी सापकोटा, सीमा भट्टराई, राधा कार्की, अंजू ठकुरी सहित संस्था के 30 सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!