Wednesday, August 26, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सज गई राखी की दुकानें गूंजने लगे राखी के गीत।

सज गई राखी की दुकानें गूंजने लगे राखी के गीत।

0
3

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

भाई बहन के अमर और पावन प्रेम का प्रतीक सावन की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला पर्व रक्षाबंधन को लेकर मझौलिया प्रखंड के सभी हाट बाजारों में रंग बिरंगी राखियों की दुकानें सज गई है। रंग बिरंगी आकर्षक राखियां की दुकानों पर बहने अपने भाइयों के लिए राखियां खरीद रही है।
बताते चले की राखी पर्व के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है तिलक लगाती है आरती उतारती है और मिठाई खिलाती है तथा ईश्वर से प्रार्थना करती है कि राखी उनके भाई को सभी संकटों से बचाएं। राखी बंधवाकर भाई भी अपनी बहन की रक्षा जीवन भर करने का वचन देता है। साथ ही बहन को उपहार प्रदान करता है।


इधर तमाम चौक चौराहों पर भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना छोटी बहन को ना भुलाना रखिया बधाल भैया सावन आइल ए राखी बंधन है ऐसा बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है रेशम की डोर से संसार बांधा है जैसे गीतों से वातावरण गुंजित हो रहा है और सबको भाव विह्वल भी कर रहा है। बताते चले की इस वर्ष रक्षाबंधन का त्यौहार 28 अगस्त शुक्रवार को सुबह लगभग 4:00 बजे से लेकर सुबह 9:30 बजे तक शुभ मुहूर्त के दौरान मनाया जाने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!