शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण बृहस्पतिवार को किया गया। एसडीएम ने बताया कि बीबीएन कॉलेज, सहकारी प्रोजेक्ट आदि विद्यालयों में इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जा रही है। बगहा में कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं।

सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी की जा रही है। बृहस्पतिवार को एसडीएम और एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर सदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती है।






