नौरंगिया पंचायत व संतपुर सोहरिया पंचायत में वृक्षारोपण का कार्य संपन्न
वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के संतपुर सोहरिया पंचायत में वृक्षारोपण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इस संबंध में पंचायत के मुख्य प्रतिनिधि रमेश महतो ने बताया कि वृक्षारोपण कार्य के लिए उपलब्ध कराई गई राशि से निर्धारित कार्य संपन्न करा लिया गया है। कार्य पूरा होने की जानकारी सरकारी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। वहीं नौरंगिया पंचायत के मुखिया सुनील महतो ने भी बताया की बृक्षारोपन कार्य संपन्न हो चुका है। उन्होंने आगे उन्होंने बताया कि पंचायत में उपलब्ध वृक्षारोपण राशि का उपयोग करते हुए पौधरोपण का कार्य पूरा किया गया है। इसकी जानकारी सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है, ताकि कार्य की प्रगति और पूर्णता का विवरण ऑनलाइन देखा जा सके।

वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ ही हरियाली बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। पंचायत स्तर पर पौधरोपण के कार्य को पूरा करना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं वाल्मीकिनगर पंचायत के मुखिया पन्नालाल साह ने बताया की अभी बृक्षरोपन कार्य शुरू नही हुआ है, छठ पूजा के बाद इस कार्य को शुरू किया जाएगा
