पॉक्सो मामले में फरार आरोपित के घर कुर्की, 23 सामान जब्त

0
IMG-20261027-WA0052.jpg

आशीष पाण्डेय लौरिया /  विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपित के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। कटैया पंचायत के पश्चिम फुलवरिया गांव में हीरा साह के पुत्र धनराज साह के घर से 23 घरेलू सामान जब्त किए गए।थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान के अनुसार, लौरिया थाना कांड संख्या 287/26 में धनराज साह नामजद प्राथमिकी अभियुक्त हैं। लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय ने उनकी संपत्ति की कुर्की का आदेश दिया था।

इसके बाद अनुसंधानकर्ता दरोगा प्रियंका रंजना ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। इस दौरान हैंडपंप, गेट का पल्ला, टेबल, लोटा, बाल्टी और चचरा समेत कुल 23 वस्तुएं जब्त की गईं। जब्त सामान थाने के मालखाने में सुरक्षित रखा गया है। कार्रवाई के समय अंचलाधिकारी आशु रंजन मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!