नारायणी प्रेस क्लब की बैठक में संगठन विस्तार और अनुशासन पर जोर, दोहरी सदस्यता पर रोक का निर्णय

0
IMG-20261024-WA0039.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। नारायणी प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गोइती नरवल-बरवल साइफन के समीप क्लब के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने, सदस्यता नियमों और संगठनात्मक अनुशासन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि नारायणी प्रेस क्लब का कोई भी सदस्य किसी अन्य स्थानीय पत्रकार यूनियन या संगठन का सदस्य नहीं रहेगा। संगठन के विकास और सुचारू संचालन के लिए सदस्यों से आर्थिक सहयोग लेने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

इसके साथ ही क्लब में रिक्त पदों पर योग्य एवं सक्रिय सदस्यों को मनोनीत करने की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि संगठन की गतिविधियों को गति मिल सके। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा और बेहतर संचालन के लिए वर्ष में कम से कम छह बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आगामी दिसंबर माह में प्रेस यूनियन की विशेष बैठक बुलाने पर भी सहमति बनी। सदस्यों की उपस्थिति और अनुशासन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके तहत बिना किसी ठोस कारण के लगातार दो बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने की बात कही गई।

बैठक में क्लब के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, महासचिव सह संस्थापक ठाकुर संजय कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष राजेश बैठा एवं संजीव तिवारी, सचिव मो. इसराफील अंसारी, आयोजक विनय कुमार चौहान सहित भास्कर दिवाकर, विनय कुमार यादव, सुभान अंसारी, मनोज कुमार, मंजर आलम, उमेश दुबे, तबरेज आलम, जेपी मिश्रा, रंजीत शर्मा, विजय शर्मा, संजय पाल और रत्नेश्वर राव समेत कई पत्रकार उपस्थित रहे। समाजसेवी मुरारी चौधरी ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में संगठन की एकजुटता, पत्रकारों के हितों की रक्षा और निर्धारित नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!