Saturday, October 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में जेबीआर अंदाज के नए स्टोर का हुआ भव्य शुभारंभ, फैशन...

बगहा में जेबीआर अंदाज के नए स्टोर का हुआ भव्य शुभारंभ, फैशन और स्टाइल के नए कलेक्शन उपलब्ध

0
18

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा-1 शहर के NH-727 मुख्य मार्ग, सोसाइटी भवन के समीप बगहा नगर थाना के सामने गुरुवार को जेबीआर अंदाज (JBR Andaaz) के नए स्टोर का भव्य शुभारंभ किया गया। नए स्टोर के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर आधुनिक फैशन, बेहतर गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइनों के पुरुष परिधानों की सुविधा मिलेगी। जेबीआर अंदाज में पुरुषों के लिए टी-शर्ट, शर्ट, जैकेट, जींस एवं पैंट, शॉर्ट्स सहित विभिन्न प्रकार के फैशनेबल परिधान उपलब्ध कराए गए हैं। प्रतिष्ठान के एमडी अमीर बैठा ने बताया कि फैशन, स्टाइल, क्वालिटी और ट्रस्ट को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

स्टोर प्रबंधन मंटू बैठा ने बताया कि नए प्रतिष्ठान की शुरुआत ग्राहकों के आशीर्वाद और सहयोग के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत है। आधुनिक फैशन को ध्यान में रखते हुए यहां ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुरूप विभिन्न रेंज के कपड़े उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक रियाजुल बैठा एवं टीम ने सभी ग्राहकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “More Than Clothes, It’s a Lifestyle” की सोच के साथ ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!