Friday, October 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास खेलते समय लापता हुई दो वर्षीय बच्ची का शव महिला के घर...

खेलते समय लापता हुई दो वर्षीय बच्ची का शव महिला के घर की छत से मिला

0
10

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मझौलिया (पश्चिम चंपारण)। थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच में बुधवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हुई दो वर्षीय अनाया खातून का शव गुरुवार शाम एक घर की छत से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची के लापता होने के बाद स्वजन ने मझौलिया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सुराग

जांच के दौरान पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बच्ची को अपने साथ ले जाती दिखाई दी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिला की पहचान सबीना उर्फ सुमी खातून के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने सबीना, उसकी मां और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस पूछताछ और जांच के क्रम में सबीना के घर की छत से बच्ची का शव बरामद हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बच्ची की मृत्यु कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!