Wednesday, October 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास चंद्रपुर पीपी तटबंध का विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने किया औचक निरीक्षण

चंद्रपुर पीपी तटबंध का विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने किया औचक निरीक्षण

0
10

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ एवं कटाव की स्थिति को लेकर कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने चंद्रपुर पीपी तटबंध का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटबंध की स्थिति का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। विधायक ने तटबंध की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ निगरानी रखने तथा किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तटबंध की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखते हुए जरूरत के अनुसार बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य तत्काल कराया जाए, ताकि आसपास के लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों से तटबंध की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विधायक ने अधिकारियों से कहा कि तटबंध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!