प्रखंड मुख्यालय गेट पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह का भूका पुतला।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
भाजपा के दलाल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो और वोट चोर गाड़ी छोड़ ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के जोरदार नारों के साथ बुधवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रखंड मुख्यालय गेट के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह का पुतला फूंका।
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान वोट चोर गद्दी छोड़ ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करो और भ्रष्टाचार को खत्म करो की जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल मंत्री कामरेड डॉ कृष्णानंद सिंह राजद प्रखंड अध्यक्ष जय लाल यादव गुड्डू यादव आदि ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार संविधान और लोकतंत्र कि हत्यारे हैं। भाजपा के इशारे पर न्याय पथ से हटकर जनता और संविधान के साथ विश्वास घात किया है। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में इनरमन प्रसाद चौरसिया सुरेंद्र मुखिया रखतू दास रमेश दास शेख कयूम मोहम्मद सेफ आनंद कुमार शुक्ला सुरेंद्र भारती साहेब अंसारी जावेद आलम बशरुद्दीन मियां इजहार हुसैन मुंतजार हुसैन आदि शामिल थे।






