बाढ़ प्रभावित भेड़िहारी करमाहा टोला में चलंत चिकित्सा दल ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरित

0
IMG-20261007-WA0060.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा / नन्दलाल पटेल वाल्मिकीनगर पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा-2 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलंत चिकित्सा दल द्वारा भेड़िहारी करमाहा टोला में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के.बी.एन. सिंह के निरीक्षण में चिकित्सा दल ने प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया।इस दौरान ग्रामीणों को बाढ़ के बाद होने वाली संभावित बीमारियों से बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों को स्वच्छ पेयजल का सेवन करने, आसपास साफ-सफाई रखने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया गया।

चलंत चिकित्सा दल ने बाढ़ प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से बाढ़ के बीच प्रभावित ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!