आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार
योगापट्टी। योगापट्टी के मच्छरगांवा नगर पंचायत वार्ड-12 के लौकरिया धनुष टोली में मंगलवार को बाढ़ राहत नहीं मिलने के आरोप पर प्रभावित लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट पर हंगामा किया। लोगों ने राहत सामग्री और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद समेत प्रभावितों ने नियमानुसार राहत देने की मांग रखी। नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि 200 पैकेट सूखा राशन वार्ड पार्षद को उपलब्ध कराया गया था, लेकिन वितरण नहीं होने का आरोप है। उन्होंने बताया कि पात्र परिवारों के मुखिया को सात हजार रुपये सहायता देने के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है।






