Tuesday, October 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भारत-नेपाल के होम्योपैथिक चिकित्सकों को जोड़ने में डॉ. संजय कुमार की अहम...

भारत-नेपाल के होम्योपैथिक चिकित्सकों को जोड़ने में डॉ. संजय कुमार की अहम भूमिका

0
18

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। होम्योपैथी के क्षेत्र में भारत और नेपाल के चिकित्सकों के बीच वैज्ञानिक, व्यावसायिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से इंडो-नेपाल होम्योपैथिक सम्मेलन 2026 का आयोजन 1 नवंबर 2026 (रविवार) को मौर्या होटल, भैरहवा (लुम्बिनी), नेपाल में किया जाएगा। सम्मेलन में बेतिया के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. संजय कुमार आयोजन समिति के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।सम्मेलन का आयोजन आयुष मेडिकल एसोसिएशन (बिहार) द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की थीम “Healing with Science, Honouring Excellence” रखी गई है। सम्मेलन के दौरान होम्योपैथी के क्षेत्र में वैज्ञानिक संवाद, नवीनतम विकास, चिकित्सकीय अनुभवों एवं नए ज्ञान के आदान-प्रदान पर चर्चा होगी।

आयोजन समिति के सदस्य के रूप में डॉ. संजय कुमार की भूमिका होम्योपैथी के विकास एवं प्रचार-प्रसार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनके सक्रिय योगदान से भारत और नेपाल के होम्योपैथिक चिकित्सकों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग स्थापित होने की उम्मीद है।सम्मेलन में चिकित्सकों, शोधकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों को अपने अनुभव साझा करने तथा होम्योपैथी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा। साथ ही उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें चिकित्सा एवं होम्योपैथी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।आपको बता दें कि यह सम्मेलन भारत और नेपाल के बीच होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देने के साथ-साथ भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!