Tuesday, October 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास कुपोषित बच्चों को बेहतर इलाज के लिए NRC नरकटियागंज भेजा गया

कुपोषित बच्चों को बेहतर इलाज के लिए NRC नरकटियागंज भेजा गया

0
17

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, पश्चिम चंपारण। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़, बगहा-2 की ओर से कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. KBN सिंह के नेतृत्व में कुपोषित बच्चों को बेहतर इलाज एवं समुचित देखरेख के लिए न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर (NRC), नरकटियागंज भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर कुपोषण से प्रभावित बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत बगहा-2 के वार्ड नंबर-5 में चलंत चिकित्सा दल ने पहुंचकर बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। चिकित्सकों के अनुसार कुपोषित बच्चों को समय पर उपचार और पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को NRC भेजकर विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज एवं पोषण संबंधी देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है।

पीएचसी हरनाटांड़ प्रशासन की इस पहल से कुपोषित बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभिभावकों से भी बच्चों के खान-पान, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!