Monday, October 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास राजस्व अमीनों का प्रदर्शन, लेवल-6 वेतनमान से लेकर यात्रा भत्ता तक की...

राजस्व अमीनों का प्रदर्शन, लेवल-6 वेतनमान से लेकर यात्रा भत्ता तक की उठी मांग

0
7

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। बिहार राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर सोमवार को पश्चिम चंपारण जिले के राजस्व अमीनों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और सरकार से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान अमीनों ने कहा कि उनका काम मुख्य रूप से क्षेत्रीय और मैदानी प्रकृति का है। इसके बावजूद कार्य के दौरान कई व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिला अमीन नीतू कुमारी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य करने के कारण छुट्टी मिलने पर आने-जाने में ही काफी समय लग जाता है। महिला कर्मियों को भी कई स्तरों पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से परेशानी होती है।

संघ की प्रमुख मांगों में सम्मानजनक वेतनमान लेवल-6 लागू करना, पदोन्नति का प्रावधान, सम्मानजनक पदसोपान, शीघ्र स्थानांतरण, पदनाम परिवर्तन और सेवा सम्पुष्टि शामिल है। इसके अलावा रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली तथा अमीनों के साथ कार्य के लिए जंजीरवाहक और सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने की मांग की गई।अमीनों ने क्षेत्रीय कार्य की प्रकृति को देखते हुए बायोमेट्रिक उपस्थिति से मुक्त करने, वाहन भत्ता/यात्रा भत्ता तथा इंटरनेट भत्ता देने की मांग भी रखी। संघ ने कहा कि इन मांगों के समाधान से राजस्व कार्यों के निष्पादन में भी तेजी आएगी। प्रदर्शन में स्नेहा कुमारी, मुन्नी कुमारी, कृष्ण प्रसाद, संजीव कुमार, रंजीत कुमार,पंकज कुमार यादव
विनीता कुमारी रोशन कुमार निखिल राज संजीव कुमार मनकेश्वर प्रसाद सुबोध कुमार ड्यूटी रानी साकेत कुमार समेत अन्य अमीन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!