Monday, October 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जनाक्रोश रैली की तैयारी को लेकर इंडिया गठबंधन ने की बैठक

जनाक्रोश रैली की तैयारी को लेकर इंडिया गठबंधन ने की बैठक

0
18

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। सात अक्टूबर को प्रस्तावित जनाक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक हुई। बैठक राजू ठाकुर के पेट्रोल पंप के समीप आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मुंशी ठाकुर ने की। इसमें राजद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। गठबंधन नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की।

इस दौरान विजय यादव, मुलायम यादव, अनिल तिवारी, अनिरुद्ध तिवारी, राजू ठाकुर, गिरजा शंकर ठाकुर, राधामोहन यादव, हरेंद्र द्विवेदी, सत्यनारायण महतो, महमूद आलम समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। देवीलाल यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त द्वारा मतदाता पहचान पत्र के आधार पर विपक्षी मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने इसके विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!