Sunday, October 4, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सिकरहना नदी में डूबे आठ वर्षीय बच्चे का शव देर रात मिला

सिकरहना नदी में डूबे आठ वर्षीय बच्चे का शव देर रात मिला

0
9

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। गोनौली गांव के समीप सिकरहना नदी में शनिवार को डूबे आठ वर्षीय बब्लू कुमार का शव देर रात करीब दस बजे बरामद कर लिया गया। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद बरवा चिरकुट माई स्थान के सामने मछली पकड़ने के लिए बनाए गए बरियारी में फंसा शव देखा। सूचना मिलने पर लौरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। बताया गया कि जिउतिया पर्व के दौरान शनिवार को बृजेश सहनी के परिजन सिकरहना नदी में स्नान करने गए थे। उनके साथ बब्लू कुमार भी नदी में गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम भी नदी में पहुंची और कई घंटे तक खोज अभियान चलाया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका। देर रात ग्रामीणों को नदी में उसका शव मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!