Thursday, October 1, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाढ़ प्रभावित वार्डों की स्थिति जानने निकलीं एसडीएम, पार्षदों से ली पीड़ित...

बाढ़ प्रभावित वार्डों की स्थिति जानने निकलीं एसडीएम, पार्षदों से ली पीड़ित परिवारों की जानकारी

0
19

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, पश्चिम चंपारण। बगहा नगर क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की स्थिति और उनकी समस्याओं को लेकर प्रशासन सक्रिय है। गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती चांदनी कुमारी ने बगहा-1 के बाढ़ प्रभावित वार्डों के वार्ड पार्षदों के साथ बैठक कर पीड़ित परिवारों की स्थिति की जानकारी ली।इस दौरान एसडीएम ने वार्ड पार्षदों से प्रभावित परिवारों की संख्या, उनकी वर्तमान परिस्थितियों तथा बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही प्रभावित लोगों की जरूरतों और उन्हें प्रशासनिक स्तर पर उपलब्ध कराई जा सकने वाली सहायता को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में सभापति प्रतिनिधि श्री पप्पू जी एवं नगर परिषद की उपसभापति श्रीमती रश्मि रंजन उपस्थित रहीं। इसके अलावा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार तथा अंचल अधिकारी बगहा-1 श्री रवि भूषण गौरव भी मौजूद रहे।प्रशासनिक अधिकारियों और नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों के बीच बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस पहल का उद्देश्य प्रभावित परिवारों की वास्तविक स्थिति से अवगत होकर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करना है।बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों को राहत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!