अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
एक तरफ जहां प्रखंड के तमाम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास सूची को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है तो दूसरी तरफ राजा भार पंचायत में जोरदार तालियों के बीच आम सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को पारित कर दिया गया।
पांच वार्डो के राजा भार पंचायत की मुखिया शारदा देवी पति समाजसेवी नारद सिंह ने बताया कि आवास योजना सर्वे के दौरान पंचायत से 825 लाभुकों की सूची भेजी गई थी। जिसमें से 645 लाभार्थियों का नाम सूची में आया है जिनको आवास योजना का लाभ देना है। वही 180 लाभार्थियों का नाम सूची से हटा दिया गया है। मुखिया शारदा देवी ने बताया कि आवास योजना की सूची से वंचित लाभार्थियों को बहुत जल्द मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चयन करके लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए आम सभा में आवास सहायक वीरेंद्र कुमार भारती सरपंच सुदामा सहनी समिति सदस्य दिलीप सहनी पूर्व समिति सदस्य रामू सहनी वार्ड सदस्य संतोष राम कुमारी पुनीता जंग बहादुर शाह कमलेश सिंह धर्मेंद्र पाठक समेत रघुपति यादव यादव शिव शंकर सहनी श्री प्रकाश सिंह संजय सिंह पन्नालाल पासवान दीनानाथ पासवान चनू सहनी समेत अन्य गणमान्य और ग्रामीण उपस्थित थे।
इधर जौकटिया पंचायत में भी ए आई तकनीक से निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को मुखिया कुंती देवी की अध्यक्षता में आम सभा के माध्यम से सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
मुखिया कुंती देवी ने बताया कि आवास सर्वे के दौरान लगभग 22 00 लाभार्थियों की सूची दी गई थी जिसमें से 1989 लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ मिला है शेष 211 लाभार्थी वंचित है।

उन्होंने बताया कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत उनको आवास योजना का लाभ दिलाने का हर संभव कोशिश किया जाएगा।
आम सभा में आवास सहायक सुमित कुमार समाजसेवी विपिन साह सरपंच साहब यादव उप मुखिया मंटू यादव जयराम सहनी रामायण सहनी प्रेम किशोर शाह नारायण प्रसाद भिखारी मियां कुंदन यादव इस्लामिया दुखीराम ओशियार यादव आनंद राम अर्जुन सहनी अवधेश साह समेत अन्य ग्रामीण और गणमान्य उपस्थित थे।






