Tuesday, September 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन समारोह का आयोजन, सेविका-सहायिकाएं सम्मानित

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन समारोह का आयोजन, सेविका-सहायिकाएं सम्मानित

0
12

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मझौलिया, पश्चिम चंपारण। मझौलिया प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 101, 77 एवं 187 पर मंगलवार को आंगन मिलन समारोह कार्यक्रम के पहले दिन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बाल विकास परियोजना से जुड़े पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामेश्वर राम, संतोष कुमार, विधायक पुत्र, संदीप कुमार विधायक प्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता भिखारी सिंह, उपाध्यक्ष प्रभु साह, मुखिया पति किशुनदेव पंडित एवं महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मौके पर उपस्थित गणमान्य प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं एवं सहायिकाओं को उनके कार्यों के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, मझौलिया श्रीमती श्वेता कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका रंजना सहित संबंधित आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों और सेवाओं पर भी चर्चा की गई।

आयोजकों ने कहा कि आंगन मिलन समारोह का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं लाभार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और सेविका-सहायिकाओं के कार्यों को प्रोत्साहित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!