वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी स्थित करमहवा टोला निवासी एक बालक साहिल आलम उम्र लगभग 13 वर्ष पिता रियाजुल गद्दी की मौत मुख्य तिरहुत नहर में डूबने से रविवार को हो गई।प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक अपने मामा नौसाद गद्दी के यहां रहता था।मृतक एक मित्र के साथ बकरी के लिए पत्ता लाने मुख्य तिरहुत नहर के पास गया था।पत्ता तोड़ने के समय नहर में गिर गया।साथी बालक के शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच कर उसे नहर के पानी से निकाला।साथ ही इसकी सूचना एस एस बी 21 वी वाहिनी को मिली।देवदूत बन कर गंडक बराज के एस एस बी कैंप के कंपनी कमांडर लोकेश कुमार बनिया के नेतृत्व में उक्त स्थल पर पहुंच कर नहर से निकलने में मदद की।नहर से निकालने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस से बालक को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकिनगर लाया गया।जहां मौके पर मौजूद डॉ सीमा गिरी ने बालक को जांच के उपरांत बताया कि बच्चे का मौत रास्ते में ही हो गया था।इधर इस अचानक घटित घटना ने परिवार सहित ग्रामीणों को सकते में ला दिया है।परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।






