Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रखंड मुखिया संघ का प्रखंड मुख्यालय परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन।

प्रखंड मुखिया संघ का प्रखंड मुख्यालय परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन।

0
1


प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में अनियमितता को लेकर आक्रोश में आया मुखिया संघ।


अब ग्राम सभा नहीं करेगा मुखिया संघ।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्राम सभा को महत्व नहीं देने आवास योजना सूची से उचित लाभार्थियों का नाम हटा दिए जाने को लेकर प्रखंड मुखिया संघ अपने अध्यक्ष हरी लाल यादव के नेतृत्व में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष हरि लाल यादव आशीष भट्ट अरुणा देवी कमलपति देवी निर्मला तिवारी साजरा खातून साजदा तबस्सुम नीतू देवी आदि ने जोरदार शब्दों में कहा कि सरकार ग्राम पंचायत राज में मुखिया का अधिकार छीनना चाहती है। आवास योजना की सूची में गरीब असहाय लाचार जरूरतमंद लाभार्थियों का नाम हटा दिया गया है। आवास सहायक द्वारा दी गई सूची को महत्व देते हुए मुखिया के अधिकारों को खत्म करने का प्रयास किया गया है। मुखिया संघ ने मांग किया है कि गरीबों का नाम जोड़ने का ग्राम सभा के माध्यम से अधिकार मिलना चाहिए। ग्राम सभा की अनदेखी बंद होनी चाहिए।पात्रता सूची में पारदर्शिता होनी चाहिए। ग्राम सभा की अनिवार्यता सर्वोपरि होनी चाहिए। मनमानी और दलालों की भूमिका खत्म होनी चाहिए।


मुखिया संघ का कहना है कि ग्राम पंचायत राज के निर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता के बीच में रहते हैं। पंचायत का कौन सा व्यक्ति आवास योजना के लिए उचित है भली भांति समझता है और ग्राम सभा के माध्यम से चयन किया जाता है।
लेकिन उनके द्वारा दी गई सूची को दरकिनार करते हुए सरकार ने मुखिया के अधिकारों का दमन करने का प्रयास किया है। भरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रखंड मुखिया संघ ने जोरदार शब्दों में कहा है कि जब तक ग्राम सभा की अनिवार्यता बहाल नहीं की जाती है तथा मुखिया को उनका अधिकार पूर्ण रूप से नहीं दी जाती है तब तक मुखिया संघ ग्राम सभा नहीं करेगा। धरना प्रदर्शन में कमल पति देवी शौकत अली शारदा देवी गिरिजा देवी ज्योति श्रीवास्तव कुंती देवी आशा देवी द्रौपदी देवी प्रियंका यादव पम्मी सिंह सौदागर साह आदि मुखिया शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!