Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 1567 आवास लाभुकों की सूची आमसभा में पढ़ी गई

1567 आवास लाभुकों की सूची आमसभा में पढ़ी गई

0
16

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। बसवरिया पराउटोला पंचायत के मठिया पंचायत भवन में सोमवार को पंचायत विकास दिवस के तहत आमसभा हुई। अध्यक्षता उपमुखिया लालसा देवी ने की। आमसभा में ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित आवास योजना के लिए प्रकाशित 1567 लाभुकों की सूची ग्रामीणों के बीच पढ़कर सुनाई गई। इस दौरान आवास योजना की पात्रता और आवश्यक शर्तों की जानकारी दी गई। पंचायत सचिव राकेश कुमार राय और आवास सहायक शिबू कुमार सरकार ने बताया कि सूची में शामिल लाभुकों की पात्रता और अभिलेखों का नियमानुसार सत्यापन किया जाएगा।

पहले मुख्यमंत्री आवास योजना या अन्य सरकारी आवास योजना का लाभ लेने वालों तथा दो स्थानों पर नाम दर्ज होने की स्थिति में सत्यापन के बाद नाम हटाया जा सकता है। ग्रामीणों से सूची में नाम की जांच कर आपत्ति या त्रुटि की जानकारी देने की अपील की गई। मौके पर वार्ड विनय तिवारी, सभी वार्डों के वार्ड सदस्य, स्वच्छता पर्यवेक्षक मुकेश कुमार, विकास मित्र गया राम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!