पूंजीवाद संप्रदायवाद साम्राज्यवाद जातिवाद धर्मवाद के खिलाफ समाजवाद के समर्थन में लगाये जमकर नारे
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
खगड़िया। देश बचाओ अभियान के बैनर तले शहीदे आजम भगत सिंह का 119 वीं जयंती रेलवे जंक्शन चौक निकट अवस्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा के निकट मनाया गया।
इस अवसर पर भगत सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया गया तथा शहीद भगत सिंह अमर रहे, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, संप्रदायवाद जातिवाद धर्मबाद पूंजीवाद साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, समाजवाद जिंदाबाद का नारे लगाए गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता देश बचाओ अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया तथा मंच संचालन राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय संयोजक मधुबाला, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुनील कुमार, पत्रकार आर्यन कुमार, महिला नेत्री सीमा कुमारी आदि ने संबोधित किया।

सबों ने एक स्वर में भगत सिंह के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व से सीख लेकर उनके क्रांतिकारी विचारों के रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराये।
पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने शहीद ए आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव का प्रतिमा स्थापित करने, शहीद पार्क निर्माण करने तथा चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा में सीढ़ी का निर्माण करने हेतु जिलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद खगड़िया को मांग पत्र देकर किया। उन्होंने कहा कि देश बचाओ अभियान के द्वारा लगातार संघर्ष पहल के बाद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा का जीर्णोद्धार हुआ, किंतु लगातार अपील के बावजूद सीढ़ी का निर्माण नहीं हो पाया, जिससे प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि करने एवं श्रद्धांजलि देने में कठिनाइयां होती है एक ही छोटा काम को मुकम्मल रूप से नहीं किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि आरटीआई कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार ने लोक शिकायत के माध्यम से निरंतर ध्यान आकृष्ट किया है एवं सूचना के अधिकार के तहत जवाब मांगें हैं।
स्वतंत्र पत्रकार किरण देव यादव ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह का प्रतिमा स्थापना एवं शहीद पार्क निर्माण हेतु स्थल प्रस्तावित किया गया है जिसे निरीक्षण कर जल्द निर्माण कार्य को गति देने हेतु ध्यान आकृष्ट किया गया है। जिला पदाधिकारी एवं नगर परिषद द्वारा जल्द संज्ञान लेने की जरूरत है।






