Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास दुकान और मोटर वर्कशॉप में जांच, दो बाल श्रमिक कराए गए मुक्त

दुकान और मोटर वर्कशॉप में जांच, दो बाल श्रमिक कराए गए मुक्त

0
21

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रम विभाग की टीम ने सोमवार को लौरिया में कई दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। श्रम अधीक्षक बेतिया विजय कुमार ठाकुर के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी स्तुति कुमारी के नेतृत्व में धावा दल ने थाना रोड की एक रेडीमेड दुकान और लौरिया-बेतिया रोड स्थित मां मोटर वर्कशॉप में छापेमारी की। जांच के दौरान दोनों स्थानों से दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। विभागीय टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति, बेतिया के समक्ष प्रस्तुत किया।

समिति के निर्देश पर उन्हें बाल गृह भेज दिया गया। श्रम अधीक्षक ने कहा कि बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों के तहत बाल श्रमिकों से काम लेना दंडनीय है। संबंधित नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नीलम, आकाश कुमार तथा स्वयंसेवी संस्था की टीम ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!