वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के सन्तपुर सोहरिया पंचायत के पंचायत भवन में शुक्रवार को मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार महतो के अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना के बाबत आम सभा का आयोजन किया गया। बताते चलें कि अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग बिहार पटना के पत्रांक 6189 496 दिनांक 7 सितंबर एवं जिला पदाधिकारी पश्चिमी चंपारण बेतिया का आदेश ज्ञापन 1493 जिला ग्रामीण विकास अभियान बेतिया दिनांक 11 सितंबर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2024 की सूची के पात्र परिवारों को प्रतीक्षा में शामिल कर योजना का लाभ प्रदान करने हेतु कालबद्ध प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इस संबंध में पंचायती राज विभाग बिहार पटना के पत्रांक 839 दिनांक 10 सितंबर में निर्धारित प्रावधानों के आलोक में माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाना है। सितंबर माह के अंतिम रविवार 27 सितंबर है।

ऐसी स्थिति में उक्त तिथि को ग्राम सभा का आयोजन करते हुए प्राथमिकता सूची को अनुमोदन करने का निर्देश प्राप्त है। इसी के तहत शुक्रवार को आम सभा का आयोजन किया गया।तथा ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई कि आवास योजना में कितने लोगों का नाम आया है।साथ ही किसी कारण बस किसी का नाम छूट गया है तो इसकी जानकारी लाभुक को देते हुए कारण को पूरा करने को कहा गया। इस मौके पर आवास सहायक राम सुभाष महतो पंचायत सचिव पारस रावत कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा आनंद कुमार दास सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण और अधिकारी मौजूद रहे।






