Saturday, September 26, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पूर्व विधायक आवास के पीछे पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में भय का माहौल

पूर्व विधायक आवास के पीछे पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में भय का माहौल

0
18

रिहायशी क्षेत्रों की तरफ लगातार हो रहा हिंसक जानवरों का मूवमेंट

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में बीते लगभग दो माह से लगातार हिंसक जानवरों की चहल कदमी देखी जा रही है। जिसमें बाघ के हमले में दो व्यक्तियों की मौत वाल्मीकिनगर के बीसहा और भेड़िहारी में हो चुकी है। ठाड़ी गांव में भी बाघ की चहलकदमी देखी गई थी। जहां बाघ ने एक बछड़ा को अपना शिकार बना डाला था।
शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे हो रही लगातार रिमझिम बारिश के बीच वाल्मीकिनगर पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह के आवास के पीछे कोतराहा वन प्रक्षेत्र के चुलभट्टा जंगल से निकलकर एक तेंदुए को ग्रामीणों ने विचरण करते देखा।


विधायक आवास के पीछे थापा टोला निवासी तूफानी मियां ने बताया कि तेंदुआ विधायक आवास के पीछे से उसके घर के सामने पहुंचा। जिसे देखकर घरवालों में दहशत व्याप्त हो गई। तूफानी मियां, पत्नी रुणा खातून, पुत्र जलाउद्दीन, रमजान मियां, सहजान मियां आदि ने बताया कि कुछ देर तक तेंदुआ उसके घर के सामने खाली मैदान में रुका रहा। टीन बजा कर शोर मचाने पर वह टंकी बाजार मेंन रोड स्थित जीवन ज्योति स्कूल के पीछे जा पहुंचा और जंगल में प्रवेश कर गया। जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ टंकी बाजार के व्यवसायियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

बाघ की फैली अफवाह

ग्रामीणों के द्वारा भ्रम की स्थिति में बाघ निकालने की अफवाह वाल्मीकिनगर क्षेत्र में तेजी से फैल गई। जिससे लोगों में हिंसक जानवरों की बढ़ती संख्या और उनकी रिहायशी क्षेत्रों में हो रही लगातार चहल कदमी के कारण आने वाले समय में हिंसक जानवरों का भय समा रहा है।

वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में वनकर्मी कर रहे हैं मॉनिटर

तेंदुआ की चहलकदमी की सूचना पर वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने वन कर्मियों के साथ स्वयं मोर्चा संभालते हुए उक्त क्षेत्र में पेट्रोलिंग की कमान संभाल ली। आज तीसरे दिन भी हो रही लगातार बारिश के बीच वनकर्मी लगातार पेट्रोलिंग में जुटे हैं। हालांकि इस बाबत पूछे जाने पर रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि टंकी बाजार क्षेत्र वन क्षेत्र से बिल्कुल सटा हुआ है। जिस कारण कभी कभार वन्य जीवों का विचरण होता है। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ को देखा गया है। बारिश और घास के कारण फुटप्रिंट नहीं मिल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!