वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर पंचायत में लगे सभी वार्ड में नल जल योजना के तहत सुचारू जल प्रवाह सहित अन्य सभी सुविधा का निरीक्षण करने शुक्रवार को पहुंची बगहा अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी।इस बाबत एस डी एम सुश्री कुमारी ने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में नलजल योजना का निरीक्षण किया जा रहा है।सभी वार्डों में मौजूद नल जल के प्रतिष्ठान से जल प्रवाह सुचारू रूप से कार्य कर रहा है या नहीं।अग़र कहीं कोई कमी है तो किस कारण से इन सभी जानकारियों को पंप ऑपरेटर से ली जा रही है।साथ ही आम लोगों को सुविधा सुचारू रूप से मिल रहा है कि नहीं जानकारी प्राप्त की जा रही है।सभी जानकारियों को प्राप्त कर इसका रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।इस मौके पर वाल्मीकिनगर पंचायत के आवास सहायक अलीमुल्लाह कुरैशी,ऑपरेटर जहीर अंसारी,कमलेश कुशवाहा सहित अन्य ग्रामीण और अधिकारी मौजूद रहे।






