आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार
योगापट्टी। मच्छरगांवा नगर पंचायत के वार्ड छह स्थित पूर्व टोला निवासी मुकीर खान की सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रियाद-अलखर्ज मार्ग पर मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन की टक्कर में मुकीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में रह रहे थे। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रानी खातून और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों व ग्रामीणों ने शव को जल्द गांव लाने के लिए प्रशासन से आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग की मांग की है। घटना के बाद पूर्व टोला में शोक का माहौल है।






