आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार
बेतिया। पश्चिम चंपारण में पुलिस ने पिछले 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें 46 वारंटी और उत्पाद अधिनियम के 12 अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी के अनुसार अभियान में 41 अजमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया। कार्रवाई के दौरान 156 लीटर 500 मिलीलीटर शराब जब्त की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन चालकों से 93 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फरार आरोपितों और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।






