Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सूरज हत्याकांड के विरोध में शव रख ग्रामीणों ने तीन घंटे जाम...

सूरज हत्याकांड के विरोध में शव रख ग्रामीणों ने तीन घंटे जाम किया बेतिया-सरिसवा मार्ग

0
10

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगढ़ पंचायत के धर्मपुर गांव के समीप 17 वर्षीय सूरज जायसवाल की हत्या के विरोध में मंगलवार सुबह परिजनों व ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह करीब सात बजे शव को धर्मपुर चौक के समीप बेतिया-सरिसवा मुख्य मार्ग पर रखकर जाम कर दिया गया। आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की। करीब तीन घंटे तक जाम रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। विरोध में लालगढ़ चौक की सभी दुकानें बंद रहीं।

सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर पुलिस बल के साथ पहुंचे। पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन, विजय कश्यप, विजय ठाकुर, वार्ड पार्षद अरविंद बैठा, जितेंद्र प्रसाद, विनोद प्रसाद व आस मोहम्मद मियां समेत अन्य लोगों ने परिजनों को समझाया। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब 11 बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस के अनुसार मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!