Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मारपीट में 17 वर्षीय किशोर की मौत, पांच पर हत्या का आरोप

मारपीट में 17 वर्षीय किशोर की मौत, पांच पर हत्या का आरोप

0
16

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र की लालगढ़ पंचायत के धर्मपुर चौक के समीप सोमवार को हुई मारपीट में 17 वर्षीय किशोर सूरज जायसवाल की मौत हो गई। घटना में उसका साथी शिवम पटेल भी घायल हो गया। मृतक लालगढ़ गांव निवासी राजू जायसवाल का पुत्र था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि मारपीट के दौरान सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, घायल शिवम पटेल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वह लालगढ़ निवासी सुनील जायसवाल का पुत्र है। इधर, मृतक के बड़े भाई ने गांव के ही पांच लोगों पर सूरज की हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मारपीट की वजह, घटना का क्रम और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!