आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार
बेतिया। पश्चिम चंपारण पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए 29 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस के अनुसार उत्पाद अधिनियम के तहत 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई। विभिन्न मामलों में 17 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 20 अजमानतीय वारंटों का निष्पादन किया गया। कार्रवाई के दौरान 250 लीटर 670 एमएल शराब बरामद की गई। वाहन जांच अभियान में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1 लाख 500 रुपये का शमन/जुर्माना वसूला गया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि लोक व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।






