वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
बगहा पुलिस जिला में चलाए जा रहे
समकालीन अभियान के तहत वाल्मीकिनगर पुलिस ने रविवार की रात गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय राजिव कुमार द्विवेदी उत्पाद कोर्ट बगहा के एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। न्यायालय का वारंटी जिसका टी आर नंबर 3722/22 का नामजद अभियुक्त बिनोद मुखिया पिता अशर्फी मुखिया उम्र 32 वर्ष साकिन सेमरी डीह को वाल्मीकि नगर थाना के एस आई राजेश कुमार के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।






