Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 4लीटर देशी शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार

4लीटर देशी शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार

0
13

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाल्मीकिनगर पुलिस ने रविवार की शाम थाना क्षेत्र के चंपापुर गनौली पंचायत के हरैया कोट टोला से एक महिला शराब कारोबारी को लगभग 4 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हरैया कोट गांव में एक महिला के द्वारा प्रतिबंधित शराब का कारोबार किया जा रहा है। सुचना के सत्यापन हेतु संध्या गश्ती में निकले गश्ती प्रभारी पुअनि सरीता कुमारी को निर्देशित किया गया। टीम ने छापेमारी की। आरोपी महिला देवकी देवी पति अखलेश मुंडा के घर से 4 लीटर शराब बरामद किया गया। पकड़ी गई महिला की पहचान देवकी देवी पति अखलेश मुंडा उम्र लगभग 40 वर्ष के विरुद्ध बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 139/26 दर्ज करते हुए महिला शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!