Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अधिकारों की लड़ाई को पंचायत स्तर तक ले जाने पर जोर

अधिकारों की लड़ाई को पंचायत स्तर तक ले जाने पर जोर

0
12

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। दिव्यांगजनों की विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को लौरिया प्रखंड परिसर में संगठन की बैठक हुई। इसमें 22 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की तैयारी और संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में पश्चिम चंपारण के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांगजनों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता पिंटू सिंह ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी गोला और उपाध्यक्ष पवन जांगड़ा के निर्देश पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, आवास, पुनर्वास और सुगम आवागमन समेत दिव्यांगजनों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए संगठन को गांव और पंचायत स्तर पर सक्रिय करने पर बल दिया गया।

बैठक में कहा गया कि दिव्यांगजनों के साथ भेदभाव, उपेक्षा या उत्पीड़न की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया जाएगा। सदस्यों ने संगठनात्मक गतिविधियों को पंचायत स्तर तक विस्तार देने का संकल्प लिया। मौके पर विजय कुमार, हीरालाल बैठा, मनीष कुमार, रंजीता कुमारी, टिंपा कुमारी समेत बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!