Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नगर निगम के वार्डों में 7.39 करोड़ से होंगे 62 विकास कार्य

नगर निगम के वार्डों में 7.39 करोड़ से होंगे 62 विकास कार्य

0
19

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाला-नाली और जल निकासी से जुड़ी 62 योजनाओं की निविदा जारी कर दी गई है। इन योजनाओं पर करीब 7.39 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि योजनाओं के पूरा होने से वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय स्तर पर आवागमन व जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर होगी। निविदा में मुख्य रूप से पीसीसी सड़क, लिंक सड़क, नाला-नाली निर्माण, सड़क सुदृढ़ीकरण तथा जल निकासी से संबंधित कार्य शामिल हैं। अलग-अलग वार्डों की स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की गई हैं। कई स्थानों पर सड़क के साथ नाला निर्माण का प्रावधान भी किया गया है, जिससे बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।महापौर के अनुसार, नगर निगम बोर्ड से क्रमवार पारित कुल 356 विकास योजनाओं में यह निविदा प्रक्रिया आगे की कड़ी है। इससे पहले 165 और 129 योजनाओं की निविदा जारी की जा चुकी है। इन सभी योजनाओं पर आने वाले समय में 70 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।

महापौर ने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य वार्डों में नागरिकों को जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसियों के माध्यम से कार्य कराया जाएगा। अधिकांश योजनाओं के लिए तीन माह की कार्य अवधि निर्धारित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!