Saturday, September 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेतिया पुलिस में चार पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन, कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी...

बेतिया पुलिस में चार पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन, कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी ने जारी किया आदेश

0
10

रमेश ठाकुर – बेतिया पश्चिम चंपारण
दिनांक:- 17-09-2026

बेतिया पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए चार पुलिस पदाधिकारियों का नया पदस्थापन किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार थानााध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं पर्यवेक्षी पदाधिकारी के पदों पर यह पदस्थापन किया गया है। जारी सूची के अनुसार पु०नि० विनय कुमार का वर्तमान साइबर थाना से स्थानांतरण करते हुए उन्हें नगर थाना का पुनि०-सह-थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पु०नि० राजीव कुमार, जो मैनाटाड़ अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे, को नौतन थाना का पुनि०-सह-थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी क्रम में पु०नि० नितीन कुमार को पुलिस केन्द्र बेतिया से स्थानांतरित कर मैनाटाड़ अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। जबकि पु०नि० रमेश कुमार शर्मा, जो प्रभारी डीआईयू, पुलिस अधीक्षक आवासीय कार्यालय, बेतिया के पद पर कार्यरत थे, को पुरुषोत्तमपुर, बलथर, सिकटा एवं कंगली थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग के अनुसार पदस्थापन का उद्देश्य अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। नए पदस्थापित पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!