Wednesday, September 16, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास लौरिया की तीन पंचायतों में पहुंचा प्रशासन, 71 आवेदन मिले

लौरिया की तीन पंचायतों में पहुंचा प्रशासन, 71 आवेदन मिले

0
10

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। विकसित भारत एवं समृद्ध बिहार अभियान के तहत मंगलवार को लौरिया प्रखंड की धोबनी, लाकड़ सिसई और गोनौली डुमरा पंचायत में सहयोग सह जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने तथा बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। तीनों पंचायतों से कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें धोबनी से 28, लाकड़ सिसई से 30 और गोनौली डुमरा से 13 आवेदन शामिल हैं।ग्रामीणों की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, राशन कार्ड, नल-जल योजना, नाली-गली और पीसीसी सड़क से संबंधित मामले प्रमुखता से उठाए गए। बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि शिविर में मिले सभी आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया है।

निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों के निष्पादन की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में पहले से आवेदन लेकर ऑनलाइन पंजीकरण और समाधान की प्रक्रिया जारी है। शिविर में प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी, सीओ आशु रंजन, बीपीआरओ सोनाली कुमारी, पंचायत सचिव, सुरेंद्र राम, सुमन ठाकुर, नवीन कुमार, मुकेश कुमार समेत अधिकारी, कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!